मनाली में घूमने की जगह | Places to Visit in Manali

Places to Visit in Manali

मनाली में घूमने की जगह: मनाली बहुत खूबसूरत जगह है। यह हिमाचल प्रदेश का एक पर्वतीय स्थल है। यहाँ आपको उचे-उचे पहाड़, उचे -उचे पेड़, उची – उची वादिया और खुला आसमान मिलेंगे जो इस जगह को और भी सुन्दर बनाता है। यहाँ पर कई सारे पर्यटन स्थल है। अगर आप भी मनाली जाने का सोच रहे है तो ये इन सारी जगहों पर जरूर जाये।

मनाली में घूमने की जगह| Places to visit in Manali

मॉल रोड

अगर आप मनाली घूमने जा रहे है तो मॉल रोड घूमने जरूर जाये। यह मनाली की सबसे अच्छी मार्किट है। यहाँ शॉपिंग करने के लिए कई सारी दुकाने है और कई दुकाने तो ऐसी है जहाँ प्राचीन वक्त का प्राचीन सामान भी मिलता है। अगर आप मॉल रोड जाने का सोच रहे है तो 8:00am to 10:00pm के बीच में जाये।

हिडिम्बा देवी मंदिर

हडिम्बा मंदिर को हम ढूंगरी मंदिर के नाम से भी जानते है। यह मंदिर महाभारत के भीम की पत्नी को समर्पित है। यहाँ माँ हडिम्बा ने तपस्या करके कई सारी शक्तियां हासिल की थी उसी वजह से यह मंदिर प्रसिद्ध है। यहाँ हर साल हडिम्बा उत्सव भी धूम-धाम से मनाया जाता है।

गर्म पानी का झरना

यह शिमला से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर कई वर्ष सो पत्थरो के नीचे से गर्म पानी निकल रहा है। कई लोग इस पानी से ठण्ड में नहाते भी है।

मणिकरण गुरुद्वारा

यह गुरुद्वारा गुरु नानक देव जी के नाम से मशहूर है। सिख लोग यहाँ कई तादात में आते है क्योकि गुरु नानक देव जी सिखो के गुरु थे। यहाँ पर गुरु नानक देव जी ने कई साल तपस्या की और कई सारी शक्तियां हासिल की। आपको यह जानकर हैरानी होगी की यहाँ 4000 से ज्यादा लोग रुक सकते है।

सोलंग घाटी

सोलंग घाटी हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत घाटी है। यह समुन्दर से 8500 फीट ऊंची है। यहाँ आकर लोग पैराग्लाइडिंग, खुली हवा और बर्फ का मजा लेते है। यह जगह हनीमून मानाने वाले लोगो के लिए भी बहुत अच्छी है क्योकि यहाँ का मौसम सुहावना है।

रोहतांग दर्रा

रोहतांग दर्रा घूमने के लिए बहुत खूबसूरत जगह है पर यहाँ पर वो लोग नहीं जा सकते है जिनको साँस लेने में दिक्कत होती है। यहाँ पर सिर्फ दिन में ही घूम सकते है रात में यहाँ रुकना सुरक्षित नहीं होता। और यह हर मंगलवार को यह बंद होता है।

यह भी पढ़ें: यूपी में घूमने की जगह

राजस्थान में घूमने की जगह

उत्तराखंड में घूमने की जगह

Top 7 Places to visit in Goa in Hindi

कम बजट में घूमने वाली जगह

7 सर्दियों में घूमने की जगह

हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगह

चंडीगढ़ में घूमने की सबसे अच्छी जगह

मसूरी में घूमने की जगह